स्मार्ट पुलिसिंग की ओर हाईटेक कदम: दुर्ग IG गर्ग ने बेमेतरा में किया सायबर प्रहरी अभियान की शुरुआत… अब डिजिटल बीट सिस्टम से काम करेगी पुलिस… पढ़िए जनता को क्या मिलेगा फायदा

बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन में दुर्ग पुलिस ने ‘साइबर प्रहरी’ जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी। कंट्रोल रूम भिलाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग पुलिस ने साइबर प्रहरी, त्रिनयन और सशक्त 3 नए एप को लॉन्च किया। अब इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के जिला बेमेतरा दौरे के दौरान सायबर प्रहरी बेमेतरा अभियान का शुभारंभ किया गया। अब बेमेतरा पुलिस डिजिटल बीट सिस्टम से कार्य करेगी। सायबर प्रहरी अभियान के अंतर्गत दुर्ग रेंज के सभी थानों में डिजिटल बीट पुलिसिंग के तहत स्मार्ट वर्क के साथ पुलिस काम करेगी। सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने, सायबर प्रहरी जागरूकता के अंतर्गत बेमेतरा जिले के सभी थानो/चौकियों में बीट पुलिसिंग के साथ, बीट वाईस व्हाट्साएप ग्रुप बनाया जाएगा। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ा जाएगा साथ ही सायबर एवं अन्य अपराधों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कौशिल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी ब्रिज किशोर यादव व उप निरीक्षक डां. संकल्प राय, प्रशांत शुक्ला दुर्ग रेंज सहित पुलिस विभाग के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...