दुर्ग। जिले में एक शादी समारोह में जमकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रविदास नगर में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को सुपेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
दरअसल आरोपी विजय कोलते और अजय कोलते दोनों भाई है। वही एक विवाह समारोह के दौरान दोनों भाई एक साथ थे, दोनो ने जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों भाई के बीच में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा।

विवाद गाली गलौज से होते हुए हाथापाई तक जा पहुंचा, तभी पास ही रखे चाकू से विजय ने अजय के पेट पर हमला कर दिया। अजय कोलते लहू लूहान होकर वहीं गिर पड़ा। आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विजय कोलते को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।