दुर्ग: उतई में 29 मार्च को माता कर्मा जयंती और प्रतिभा सम्मान समारोह… जानिए क्या-क्या कार्यक्रम होंगे?

उतई, दुर्ग। नगर साहू समाज के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 29 मार्च शनिवार को कर्मा सामुदायिक भवन शीतला नगर उतई में आयोजिया किया जाएगा। नगर साहू समाज के सचिव गिरीश साहू ने बताया कि सुबह 7 बजे से कलश यात्रा, 9 बजे से कर्मा माता हवन पूजन, 10 बजे से खेलकुद व अन्य प्रतियोगिता, 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे से अतिथियों का आगमन, 1 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे। अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू करेंगे। प्रमुख अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, अतिविशिष्ट अतिथि तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पुसऊ राम साहू, परिक्षेत्रीय साहू संघ के अध्यक्ष खिलावन साहू, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, नगर साहू समाज के अध्यक्ष किशोर साहू होंगे। अंत मे भोजन प्रसादी वितरण किया जाएगा। समाज के सचिव गिरीश साहू ने कार्यक्रम में सामाजिक लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...