हिंदू नववर्ष के दिन महागृह प्रवेश उत्सव: PM आवास योजना ग्रामीण के तहत हजारों परिवार अपने नवनिर्मित आवासों में करेंगे प्रवेश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 30 मार्च 2025 को महागृह प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल एक सरकारी योजना की सफलता का प्रतीक होगा, बल्कि हजारों ग्रामीण परिवारों के सपनों के घर में प्रवेश करने का ऐतिहासिक दिन भी साबित होगा। इस दिन, हिंदू नववर्ष और चैत्र प्रतिपदा (नवरात्रि) के शुभ अवसर पर हजारों ग्रामीण परिवार अपने नवनिर्मित आवासों में प्रवेश करेंगे।

यह कार्यक्रम ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर दुर्ग, अभिजीत सिंह ने सभी ब्लॉकों में मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9203 आवासों की स्वीकृति, 5537 आवासों को पहली किश्त और 4409 आवासों को द्वितीय किश्त मिल चुकी है, जबकि 2313 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को ’मोर आवास मोर अधिकार’ के तहत आयोजित किया जाएगा, जिसमें हितग्राहियों के अनुभवों को साझा किया जाएगा ताकि उनकी प्रेरणादायक कहानियां अन्य लाभार्थियों को प्रेरित कर सकें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजंरग कुमार दुबे ने बताया कि इस आयोजन के दौरान सांस्कृतिक और प्रेरणादायक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही, हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबियां प्रदान की जाएंगी और उनके अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया जाएगा और स्थानीय आवास मित्रों एवं स्वयंसेवी संगठनों की मदद से इसे सुव्यवस्थित किया जाएगा। साथ ही, धमधा, दुर्ग, पाटन और अन्य क्षेत्रों में शेष पात्र परिवारों को स्वीकृति दी जाएगी और उनकी पहली किश्त की राशि अंतरित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...