दुर्ग महापौर-आयुक्त ने निगम अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक: कहा-लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त… विकास कार्यो में तेजी लाने दिए सख्त निर्देश

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कहा कि किसी भी काम में हील हवाला और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। महापौर ने कहा कि शहर के उद्यानों, तालाबों के विकास, सुंदरीकरण के काम, पेयजल व्यवस्था, नालियों, नालों की सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, पैचवर्क आदि के विकास कार्य समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से पूरा समय सीमा पर कराए। संबंधित अधिकारी मानिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित करवाएं, ताकि दुर्ग शहर को सुंदर, स्वच्छ और स्मार्ट सिटी का स्वरूप शीघ्र मिल सके। महापौर ने सभी नालों, नालियों की सफाई जल्द से जल्द व्यवस्थित रूप से करवाने को कहा,सफाई के साथ पेयजल, सड़क बत्ती के मौलिक कार्यों को नगर हित में पहली प्राथमिकता देने की बात कही।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का सुगम प्रबंधन करवाते हुए उसके संधारण कार्य को प्राथमिकता से करवाने को कहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने समीक्षा बैठक में कलेक्टर टीएल,जन चौपाल, पीजी एन एवम एक कदम समाधान की ओर के अलावा उन्होंने राजस्व वसूली को लेकर वसूली में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए,शहर के खाली जगहों पर वृक्षारोपण, बाजार क्षेत्र इदिरा मार्केट के दुकानों के बाहर गमला वितरण,व्यापारियो से बात करें कहें पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग करें, उन्होंने गौरवपथ सौंदर्यीकरण कार्यो में तेजी लाने और शिवनाथ नदी मुक्तिशाम मार्ग में बन रहे सीमेंटीकरण कार्यो को जल्द से जल्द निपटाए।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी इंडस्ट्रियल पार्क योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क क्षेत्र उपा रीपा की तर्ज पर विकसित करने हेतु नोडल अधिकारी से आवेदनों की जानकारी लेते हुए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर अंतिम तिथि शुक्रवार तक होगी।

उन्होंने गौठान के निर्माण कार्यो की जानकारी ली की गौठान में हो रहे कार्यो की जानकारी ली एवम बचे हुए कार्यो को शीघ्र पूरा करें।उसके बाद उन्होंने अवैध अतिक्रमण की जानकारी लेकर कहा कि धमधा नाका स्थित ओवरब्रिज के आस पास,जिला अस्पताल और महिला समृद्धि बाजार के पास से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।गंजमंडी काम्पलेक्स के आस पास निरीक्षण कर जगह चिन्हित कर शौचालय निर्माण करवाने की बात कही।बैठक में मौजूद वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,भोला महोविया, उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेश पांडेय,जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,आरके पालिया,संजय ठाकुर,गिरीश दीवान,जावेद अली,आरके बोरकर,दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोइर मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...