PWD अफसरों की उदासनीता से दुर्ग विधायक वोरा नाराज: बारिश थमते ही सड़कों का डामरीकरण करने निर्देश…

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसरों से सड़कों का डामरीकरण करने प्लानिंग तैयार करने कहा है। वोरा ने कहा है कि बारिश थमते ही शहर की सड़कों का डामरीकरण शुरू किया जाए। जीई रोड के उन्नयन कार्य और बारिश के दौरान सड़कों पर गड्‌ढे हो गए हैं। ऊबड़खाबड़ सड़क पर आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। डामरीकरण का कार्य तत्काल शुरू करना जरूरी है।

वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से भी इस संबंध में चर्चा की है। वोरा ने पीडब्लूडी और निगम अफसरों से कहा है कि दुर्ग शहर जिला मुख्यालय होने के साथ-साथ संभागीय मुख्यालय है। अधिकारी यह ध्यान रखें कि संभागीय मुख्यालय की सड़कें दुरुस्त हों और सड़कों पर गड्‌ढे न हों।

दुर्ग शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण तत्काल करना अत्यावश्यक है। मानसून समाप्त होते ही पीडब्लूडी के अधिकारी शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण करें। वोरा ने हिदायत देते हुए कहा कि पीडब्लूडी की सभी सड़कें चकाचक होनी चाहिए। वोरा ने निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे से कहा है कि नगर निगम की सड़कों की हालत दुरुस्त करने सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।

जिन सड़कों के डामरीकरण के लिए टेंडर हो चुके हैं, उनके कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं। सड़क डामरीकरण कार्य में किसी भी तरह की लेटलतीफी नहीं होना चाहिए। वोरा ने कहा कि नगर निगम को विकास कार्यों के लिए राज्य शासन से भरपूर राशि दी गई है। वार्डों में सड़क सीमेंटीकरण सहित अन्य स्वीकृत कार्य तत्काल शुरू करना चाहिए।


वोरा ने शहर की कई प्रमुख सड़कों पर अंधकार होने की समस्या पर नाराजगी जताते हुए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिये हैं। गौरव पथ पर निर्माण कार्य जारी रहने के कारण यहां कई महीने से अंधेरा है। यहां रौशनी की व्यवस्था करने वैकल्पिक इंतजाम किये जाने चाहिए।

इसके अलावा मालवीय चौक से जेल तिराहा तक अक्सर सड़कों पर अंधेरा रहता है। यहां की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि जीई रोड पर प्रकाश व्यवस्था का काम लगभग पूर्णता की ओर है। मिनीमाता चौक से नेहरू नगर चौक तक स्ट्रीट लाइटों में से आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें चालू हो चुकी हैं।

शेष स्ट्रीट लाइटों को रौशन करने का कार्य भी प्राथमिकता से पूरा किया जाए। वार्डों के भीतरी हिस्से में अभियान चलाकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त किया जाए, ताकि अंधकार में लोगों को परेशानी न होने पाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...