सेल्फी के चक्कर में भिलाई के इंजीनियर की गई जान: पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ नहर किनारे गया था…सेल्फी लेते गिर गया था मोबाइल, ढूंढने के लिए उतरा तो बह गया, SDRF ने ढूंढा शव

भिलाई। सेल्फी लेने के चक्कर मे नहर में बहे मैकेनिकल इंजीनियर का शव मिल गया है। एसडीआरएफ की टीम सोमवार को भी तलाश की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। आज मंगलवार सुबह शव मिल गया है। उतई पुलिस ने बताया कि ढांचा भवन कुरूद निवासी नवजोत सिंह 28 वर्ष रविवार को अपने दो दोस्त सुपेला आकाश सिंह 29 वर्ष, कुरूद भाठापारा चौक मनीष पांचाल 21 वर्ष  के साथ बाइक से पिकनिक मनाने घर से मरोदा होते हुए उतई पहुंचे थे। जहाँ होटल में खाने का सामान लेकर नहर किराने ग्राम खोपली गए।


बाइक को खड़ी कर तीनों नहर में टहल रहे थे। तब बारिश गिरने लगा तो आकाश सिंह, मनीष पांचल पास के गोठान में बने शेड कि ओर जाने लगे। तब नवजोत को दोनो ने चलने को कहा। लेकिन नवजोत जाने से मना कर दिया और नहर में जाकर सेल्फी लेने लगा। थोड़ी देर बाद नवजोत ने दोस्तों को आवाज लगाया कि उसका फोन पानी में गिर गया। तब आकाश और मनीष पांचाल नहर के ऊपर आये। तब तक नवजोत नहर में बह रहा था। दोनों ने आसपास वालों को मदद के लिये पुकार लगाई। 4- 5 लोग नहर में कुदे काफी तलाश किया। मगर नवजोत की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। परेशान होकर दोस्तों ने घटना की जानकारी डायल-112 में कॉल कर बताई। उतई पुलिस मौके पहुंचकर गोताखोर की मदद से नवजोत सिंह की तलाश की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...