दुर्ग सांसद विजय बघेल ने नियुक्त किया सांसद प्रतिनिधि: प्रमोद सिंह को फिर से मिला मौका, आभार व्यक्त कर बोले – समस्याओं का निराकरण तेज गति से करूंगा

भिलाई। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मे प्रतिनिधि रहे प्रमोद सिंह को पुनः नगर पालिक निगम भिलाई का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने नियुक्ति की प्रति जिला कलेक्टर एवं आयुक्त को दिया है। प्रतिनिधि बनने के बाद प्रमोद सिंह ने सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पूर्व मे जिस विश्वास के साथ आपके प्रतिनिधि के रूप मे कार्य किया इस नए कार्यकाल मे जानता की समस्याओं का निराकरण तेज गति से करते रहने का विश्वास दिलाया है।

प्रमोद सिंह की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, विनोद सिंह, संतोष मौर्य, राजा ठाकुर, राहुल परिहार, भानु प्रताप, रश्मि सिंह, नितिन अग्रवाल, dr आशीष जैन, देवेंद्र साहू, कन्हैय सहानई, क्रमजीत सिंह बेदी एवं जिला भाजपा ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...