CG – लिव इन पार्टनर का मर्डर: इस बात को लेकर लिव इन में रह रहे युवक-युवती के बीच हुआ झगड़ा, गुस्से में आकर आरोपी ने गला दबाकर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

लिव इन पार्टनर का मर्डर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लिवइन में रह रहीं युवती की हत्या का मामला सामने आया है। जिसे पुलिस 3 दिन से सुलझाने में लगी हुई थी। लेकिन असली गुनहगार कौन है, इसका पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि अब इस मामले का खुलासा हो गया है। युवती की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है। आरोपी ने युवती को गला दबाकर जान से मार दिया है। पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सौंदरहा का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका युवती और युवक का प्रेम संबंध चल रहा था। इसी वजह से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। आरोपी युवक के एक बच्चा भी है, जो उसकी पहली पत्नी से है। पहली पत्नी की बात की जाए तो उसकी मौत काफी समय पहले हो गई है। जिसके बाद से कोरबा में रहने वाली 37 साल की मृतिका राम कुमारी कश्यप का अफेयर जांजगीर-चांपा के रहने वाले मनबोध भारद्वाज से चल रहा था।

पुलिस की माने तो पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। इसके बाद थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की है। काफी वक्त तक तो आरोपी ने मुंह तक नहीं खोला, लेकिन कुछ देर बाद एक-एक बात विस्तार से बताई, जिससे साबित हो गया कि, असली गुनहगार यही व्यक्ति है।

दोनों के बीच पहली पत्नी के बच्चे को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। जिसके बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने अपनी प्रमिका को…जी हां उसे जिसके साथ लिव-इन में रह रहा था, उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

युवती की हत्या करने के बाद लाश पर पेट्रोल जलाकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन इस काम में युवक सफल नहीं हो पाया। इसलिए पुलिस ने जैसे ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसी वक्त पता चल गया कि, मृतका को जान से मारने वाला उसका प्रेमी ही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...