दुर्ग में नहर में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत: SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया डेड बॉडी, जानिए कैसे हुआ ये हादसा?

  • 400 मीटर दूर झाड़ियों में फंसी मिला डेड बॉडी
  • दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था मृतक

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बारह साल के बच्चे को नहर में मछली पकड़ना भारी पड़ गया है। इस दौरान बच्चे की डूबने से मौत हो गई। दरहसल नंदनी थाना क्षेत्र में खुंदनी नहर में शनिवार को बच्चा बह गया था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद SDRF की टीम को सुचना दिया गया। टीम ने कई घंटे के रेस्क्यू के बाद रविवार सुबह बच्चे की लाश नहर से बरामद की गई।

400 मीटर दूर झाड़ियों में फंसी मिला डेड बॉडी
दुर्ग SDRF के कमांडेंट नागेंद्र सिंह के अनुसार, उनके पास शनिवार शाम 4 बजे सूचना आई थी कि खुंदनी नहर में एक बच्चा बह गया था। तत्काल डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव, आशीष सिन्हा, भानुप्रताप, ओंकार को वहां भेजा गया। उन्होंने शाम 5 बजे से रेस्क्यू शुरू किया। रात हो जाने से रेस्क्यू को रोककर रविवार सुबह 6 बजे से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुबह 10 बजे के करीब बच्चे का शव 400 मीटर आगे बेशरम की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। इसके बाद SDRF की टीम ने शव को बाहर और परिजनों के हवाले करिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है।

दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था मृतक
नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि, मृत बच्चे की पहचान शिवम पटेल, पिता दानेश्वर पटेल, उम्र 12 साल के रूप में हुई है। वो नंदिनी खुंदनी का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। शिवम शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ खुंदनी नहर में बने स्टॉप डैम के पास मछली पकड़ने गया। अचानक उसका पैर फिसला और वो नगर के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उसे खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...