Durg News : सहकारी समिति के गोदाम से 80 बोरा धान चोरी, जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी

दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र के हिरेतरा सहकारी समिति के गोदाम से 80 बोरा धान चोरी हो गया। जिम्मेदारों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। जब चोरी हुई तो चौकीदार मौजूद नहीं था। सहायक प्रबंधक ने धमधा थाने में मामला दर्ज कराया है।

धमधा पुलिस ने बताया कि घोठा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक राजू लाल पटेल (33 साल) निवासी ग्राम घोठा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि सहकारी समिती ग्राम घोठा में साल 2013 से सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। धान खरीदी केन्द्र ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुई थी।

किसानों का धान खरीदी कर धान के बोरों को लाट के रूप में रखा गया है। एक लाट में करीबन 2500 बोरो की संख्या रहती है। 13 दिसंबर की शाम 6 बजे जब उन्होंने लाट में रखे धान के बोरों का मिलान किया तो उन्हें बोरों की संख्या कम मिली। मंडी के चौकीदार युवराज वर्मा से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह आफिस के काम से दूसरी सोसायटी ग्राम घोठा धान खरीदी केन्द्र चला गया था।

युवराज ने बताया कि वह सोमवार सुबह 8.30 बजे धान खरीदी केंद्र हिरेतरा लौटा था। आने के बाद जब जब उसने लाट में रखे बोरों की निगरानी की तो उसने पाया कि धान के बोरों की संख्या कम दिखी। उस समय उसके साथ एक और चौकीदार तामरज साहू भी था। इसके बाद उन लोगों ने सभी बोरों की गिनती की तो पता चला कि 2500 बोरा में से करीब 80 बोरा धान नहीं था। मंडी परिसर के आस पास जानकारी लेने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन लोगों ने शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह मढरिया को जानकारी दी। इसके बाद उन लोगों ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...