छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा : 10 गाड़ियों में अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर पहुंची है टीम

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में आज फिर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गरियाबंद जिले के मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर पर छापा मारा है. ईडी की टीम 10 से ज्यादा वाहनों में पहुंची है. यह कार्रवाई पिछले दो सालों में दो करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति खरीदने को लेकर की जा रही है. बताया जा रहा कि इकबाल मेमन अनवर ढेबर के रिश्तेदार है.

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जाड़ापदर में बनाए गए राइस मिल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था. यह मिल इकबाल के बेटे गुलाम द्वारा बनाया जा रहा था. विवाद बढ़ने के पर ग्रामीणों ने ED के पास पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि बेरोजगार गुलाम मेमन द्वारा पिछले एक डेढ़ साल में मैनपुर में दो करोड़ से ज्यादा की संपति खरीदी गई है. शिकायत में गुलाम को चर्चित अनवर ढेबर का मौसेरा भाई बताया गया था. कहा जा रहा कि इसी शिकायत की पुष्टि के बाद आज ईडी की टीम ने छापा मारा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...