Durg News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

बालोद। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक तेलीटोला गांव की ओर से फाग प्रतियोगिता देखकर मोटरसाइकिल से अपने गांव मनकी लौट रहे थे. गांव के पास पहुंचने से पहले उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक (सीजी 07 बीए 4777) से टकरा गई. घटना की सूचना मिलते ही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भेज दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतकों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा.

मृतकों की पहचान अनिल कुमार साहू (18 वर्ष), पिता खिलेश कुमार साहू, पीयूष साहू (17 वर्ष), पिता दिलीप साहू और विकास ठाकुर (22 वर्ष), पिता सुखित राम ठाकुर है, तीनों युवक ग्राम मनकी के रहने वाले थे. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...