Durg News : बैकुंठधाम तालाब के पास फंदे पर लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

दुर्ग। शहर में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैकुंठधाम तालाब के सामने एक पेड़ पर अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सबसे पहले इस घटना को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान शांति नगर निवासी अजय अग्रवाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Exit mobile version