Durg News: उपसरपंच से मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निकुम में उप सरपंच गोपेंद्र कुमार साहू (36 वर्ष) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चिंतामणी साहू, रूपेंद्र साहू और दिनेश साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गोपेंद्र ने बताया कि गांव में करीब 20 लोग मिलकर एक कमेटी बनाकर सामूहिक रूप से पैसा जमा करते हैं। 25 जून की रात करीब 8:30 बजे सभी सदस्य भाठापारा बाजार में हिसाब-किताब के लिए एकत्रित हुए थे। चिंतामणी साहू, जो कमेटी का सदस्य है, ने पहले उधार लिया था। बैठक में जब उससे रकम लौटाने को कहा गया, तो वह नाराज हो गया और रूपेंद्र व दिनेश के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा और मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...