पटवारी ने लगाई फांसी, भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी पर SDM ने किया था निलंबित, सुसाइड नोट में लिखा – मैं निर्दोष हूं…

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने फार्महाउस में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक पटवारी सुरेश मिश्रा ग्राम पंचायत भाड़म में पदस्थ थे। तीन दिन पहले ही भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर एसडीएम ने उन्हें निलंबित किया था।

जानकारी के अनुसार, सुरेश मिश्रा तखतपुर तहसील के राजस्व विभाग में बतौर पटवारी कार्यरत थे और भाड़म पंचायत का प्रभार संभाल रहे थे। वह दो दिन बाद यानी 29 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, मगर उससे पहले ही उन्होंने खुदकुशी कर ली। घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उन्होंने निर्दोष होने की बात लिखी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। सुरेश मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...