Durg News : नशे के सौदागरों की एक करोड़ की सम्पत्ति कुर्क, सफेमा कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

दुर्ग। जिले में पुलिस ने सफेमा कोर्ट के आदेश के तहत अब नशे के सौदागरों की सम्पत्ति को कुर्क करना शुरू कर दिया है। मादक पदार्थ नशे की सामग्री के सप्लायर के विरुद्ध पुलिस ने सफेमा कोर्ट मुम्बई के आदेश पर नंदू कनौजिया रोहित कनौजिया की 2 करोड़ 1 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की चल अचल संपत्ति को जब्त कर लिया।

दरअसल दुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि रुआबांधा के रहने वाले नंदू कनौजिया और उसके पुत्र गोपाल कनौजिया लंबे समय से मादक पदार्थ गांजे का अवैध व्यापार कर रहे। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने सूचना के आधार पर उनके घर में छापेमार कार्रवाई की। अलग अलग समय पर कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध 8 से ज्यादा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए लेकिन इसके बाद भी दोनों पिता पुत्र चोरी छुपे लगातार मादक पदार्थ का अवैध व्यापार कर रहे थे।

पिता पुत्र ने अवैध गांजा बेचकर चल अचल संपत्ति भी अर्जित की थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान यह पाया कि दोनों ही आरोपियों ने अवैध गांजा की बिक्री करके चल अचल संपत्ति बनाई है, जिसमें मकान और दुकान की कीमत 70 लाख, दूसरे स्थान पर एक मकान की कीमत 95 लाख रुपए, धनोरा में एक भूमि 37 लाख रुपए, दोपहिया वाहन कीमत डेढ़ लाख रुपए के साथ ही बैंक खाते में लाखों रुपए भी जमा पाए गए।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 F के तहत जाकर संपत्ति की विधिवत जब्त कर अटैचमेंट की कार्यवाही करने प्रकरण को एनडीपीएस सफेमा कोर्ट भारत सरकार मुंबई को भेजा, जहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 F के तहत कार्यवाही करते हुए सफेमा कोर्ट मुंबई ने आरोपियों की अचल संपत्ति को अटैचमेंट कर कुर्क करने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...