साईं महाविद्यालय का रक्तदान शिविर, 72 लोगों ने किया बल्ड डोनेट

दुर्ग। साईं महाविद्यालय, सेक्टर-6 भिलाई के यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब ने एचडीएफसी बैंक व जिला चिकित्सालय दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र कुलदीप, रजिस्ट्रार, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित रहे।

शिविर का प्रारंभ मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना से की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों ने रेड रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान महादान होता है। यह कई कारणों से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दूसरों के जीवन बचाने में मदद करता है और इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 6 महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ ममता सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के द्वारा रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम समाज कल्याण की ओर एक अनूठी पहल है। हमारे समाज में कई ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी रक्त की कमी से मौत हो जाती है, जिन्हे सही समय में रक्त नहीं मिल पाता। अतः इस प्रकार के प्रयासों से समय रहते कई जिंदगियां बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस शिविर में एचडीएफसी बैंक एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग से डॉ एंथोनी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रहे। शिविर में मुख्य रूप से महाविद्यालय की स्टाफ मेंबर्स छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बाहरी व्यक्तियों ने भी रक्तदान किया। शिविर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:00 तक चली जिसमें कुल 106 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 72 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान करने के बाद रक्तदाताओं को एचडीएफसी बैंक एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग के द्वारा प्रमाण पत्र एवं फल वितरण किया गया ।शिविर के अंत में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ ममता सिंह ने एचडीएफसी बैंक एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग की टीम का कार्यक्रम को सफल बनाने एवं उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस शिविर के सफलतापूर्वक संचालन में महाविद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्टाफ सदस्यों का संपूर्ण सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...