मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों ने कहा – धान बेचने में नहीं हो रही कोई परेशानी

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सल्का और ग्राम बन्ना स्थित धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने खरीद व्यवस्था, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, तौल मशीनों, मापक उपकरणों और धान उपार्जन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने केंद्र में उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी सुझाव और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि शासन की ओर से की गई व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं तथा उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आ रही है। मंत्री ने समर्थन मूल्य, तुलाई की गति, बारदाना उपलब्धता और परिवहन की स्थिति पर भी किसानों से विस्तृत फीडबैक प्राप्त किया।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के धान की समयबद्ध, पारदर्शी और व्यवस्थित खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की उपज का सही मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित हो। निरीक्षण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...