Durg News: बेटी को जन्म देने के कुछ घंटे बाद मां की मौत, परिवार में छाया मातम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के बाद मां की मौत हो गई। कुम्हारी के कुगदा गांव की रहने वाली महिला ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक लोकेश मारकंडे अपनी पत्नी आरती को बुधवार को जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए लेकर आए थे। गुरुवार सुबह 10:30 बजे आरती ने नॉर्मल डिलीवरी से एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। लेकिन बच्ची के जन्म के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

बच्चेदानी फटने से तेज ब्लीडिंग, फिर मौत
आरती की सास यशोदा गायकवाड़ ने बताया कि डिलीवरी के थोड़ी ही देर बाद आरती को तेज ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बच्चेदानी फट गई थी, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

परिजनों ने किया ब्लड का इंतजाम, लेकिन बच नहीं पाई आरती
पति लोकेश ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों के कहने पर 6 यूनिट ब्लड का इंतजाम किया। आरती को ICU में भर्ती किया गया और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की परमिशन मांगी। उन्होंने तुरंत अनुमति दे दी, लेकिन ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही उन्हें बताया गया कि आरती की मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...