फैमिली कोर्ट में वकील और फरियादी के बीच मारपीट, फीस लेकर केस लड़ने से इनकार करने का आरोप

बिलासपुर। न्याय के मंदिर माने जाने वाले कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक महिला वकील और महिला फरियादी के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना फैमिली कोर्ट परिसर की है, जहां फरियादी ने वकील पर फीस लेने के बावजूद केस न लड़ने का आरोप लगाया, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब महिला फरियादी अपने परिजनों के साथ कोर्ट आई थी। वहां मौजूद महिला वकील से तीखी बहस के बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। फरियादी पक्ष का आरोप है कि वकील ने उनसे मामले की फीस तो ले ली थी, लेकिन कोर्ट में पेशी के समय मुकदमा लड़ने से इनकार कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। घटना के दौरान फैमिली कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वकीलों व सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, फरियादी और उसके परिजन इस मामले को लेकर थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। वहीं, महिला वकील ने भी अपने पक्ष में आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि उन्हें झूठे बहाने से बदनाम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत कोर्ट परिसर में मौजूद गवाहों के बयान लेकर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...