Durg News : रिसॉर्ट में पुलिस ने मारा छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख से ज्यादा कैश जब्त

दुर्ग। होली पर्व से पहले दुर्ग जिले में जुए की महफिल सजने लगी है। अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 लाख 59 हजार 470 रुपये नकद सहित 25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की गई है।

दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलेश्वर क्षेत्र के कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी।

पुलिस की घेराबंदी के दौरान 16 व्यक्तियों को मौके पर ही जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹3,59,470 नगद, 22 मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल और 03 चारपहिया वाहन जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, सत्यम विहार (निवासी रायपुर),
मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर (निवासी दुर्ग),
विनोद अमरदास, नारायण टंडन (मनगटा),
शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, संजय साहू (रायपुर),
मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ महेंद्र साहू (अमलेश्वर),
दुर्गेश, सत्यनारायण साहू, पुनीत राम साहू।

जब्त सामग्री

  • नगद राशि – ₹3,59,470
  • 22 नग मोबाइल फोन
  • 03 मोटरसाइकिल
  • 03 चारपहिया वाहन

पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version