Durg News : दीवार फांदकर बाल संप्रेषण गृह से भागे तीन नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार रात तीन नाबालिग दीवार फांदकर बाल संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि तीनों नाबालिगों को पकड़ा जा सके। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग हत्या, दूसरा लूट और तीसरा अन्य मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रविवार की रात तीनों दीवार फांदकर भाग निकले। इसकी भनक लगते ही प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ASP सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बाल सुधार गृह से भागने की सूचना मिली है। आगे विधिवत कार्रवाई की जा रही है। नाबालिगों की तलाश में कई टीमें गठित की गई है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे कहीं उनके संपर्क में तो नहीं हैं।

पहले भी भाग चुके हैं नाबालिग

इससे पहले भी बाल संप्रेषण गृह से नाबालिगों के भागने की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं इस मामले में संबंधित विभाग के अफसरों की भी लापरवाही खुल कर सामने आ रही है। जिम्मेदार अफसरों ने पहले हुई घटनाओं से सबक नहीं लिया, जिसकी वजह से फिर देर रात नाबालिग संप्रेषण गृह से भागने में कामयाब हो गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...