Durg News: ट्रक चालक ने रॉड से ट्रैफिक ASI पर किया हमला, एम्स में चल रहा इलाज

दुर्ग। यातायात के सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार पांडेय ट्रक चालक के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक ने राड से उनके सिर पर हमला किया है। घटना 14 अगस्त की रात्रि 10:30 बजे की बताई जा रही है।

कुम्हारी पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रिचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर, डीएसपी हेम प्रकाश नायक तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घटना कुम्हारी टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कुम्हारी टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार पांडेय रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे एक ट्रक को जब रोक कर चेकिंग किया तो ट्रक चालक के साथ सुशील कुमार पांडेय की हुज्जत हुई। ट्रक चालक ने तत्काल ट्रक में से राड निकालकर सुशील कुमार पांडेय पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके सर पर गंभीर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एम्स में भर्ती किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...