CG News : खंडहर स्कूल में मिली 13 साल के बच्चे की लाश, 15 दिनों से था लापता

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भरारी गांव में 13 साल के बच्चे की लाश बंद पड़े पुराने स्कूल में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो बीते 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन दिन-रात उसकी तलाश में जुटे थे और थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगा रहे थे।

परिजनों का कहना है कि शुरुआत से ही उन्हें शक था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चिन्मय का अपहरण कर लिया है, लेकिन पुलिस ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।

नाउम्मीद होते हुए भी परिजनों ने पंपलेट छपवाकर आस-पास के गांवों में लगाए और एक लाख रुपए इनाम का ऐलान किया था, ताकि कोई भी सुराग मिल सके। गुरुवार को गांव के कुछ लोगों को पुराने स्कूल की तरफ से तेज़ बदबू आई। जब वे देखने पहुंचे, तो एक कमरे में चिन्मय की लाश पड़ी मिली। शव सड़ चुका था और पूरी तरह डिकम्पोज हो गया था।

फोरेंसिक जांच और पूछताछ शुरू, एक संदिग्ध हिरासत में
टीआई नरेश चौहान ने बताया कि शव पूरी तरह डिकम्पोज हो चुका है। हत्या की आशंका को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...