वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब्त किए 4 करोड़, गुजरात के दो युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो में चेंबर बनाकर ले जा रहे थे पैसा

खैरागढ़. स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो (MH-12 WZ-0696) को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर करोड़ों रुपए मिले। गुजरात के दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पैसों को जब्त किया।

स्कॉर्पियो में सवार दो युवक गुजरात निवासी पारस पटेल और अक्षय पटेल थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने सीटों के नीचे बने गुप्त खांचे (सीक्रेट चेम्बर) का पता लगाया। जैसे ही इसे खोला गया तो नोटों के बंडलों से भरे थैले एक-एक कर बाहर आने लगे। गिनती में रकम 4,04,50,000 रुपए निकला।

रकम के बारे में कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने BNSS की धारा 106 के तहत नगदी और वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है, जो अब इस करोड़ों की नकदी के स्रोत और लेन-देन की जांच करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...