Durg News : वॉशरूम में छात्रा का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 5 लाख से ज्यादा रकम

दुर्ग. भिलाई के एक स्कूल के वॉशरूम में छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 80 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा के पिता ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़ित छात्रा का वीडियो एक साल पहले बनाया गया था. अभी वर्तमान में युवती बीकॉम की पढ़ाई कर रही है. उसके क्लासमेट रहे एक छात्र और उसके भाई ने पहले पिता की बीमारी का बहाना बनाया और बात नहीं बनी तो स्कूल के समय बाथरूम में बनाए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड की. डर के मारे छात्रा ने पांच लाख 80 हजार से ज्यादा की रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी.

इसकी जानकारी जब छात्रा के पिता को लगी तो उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने धारा 34, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवती के अनुसार दोनों आरोपी उतई के निवासी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...