मौसम अपडेट : दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की संभावना, 2 दिन बाद फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल दुर्ग और बस्तर संभाग के 11 जिलों में बारिश हो सकती है। दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बन रहा है, जिसके असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन रही है। गुरुवार को 11 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा है। गुरुवार को भनपुरी, कुटरू, तोकापाल में 20 मिली मीटर और बस्तर, लोहंडीगुड़ा, बकावंड में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

समुद्र से नमी के आने से हवा में ठंडकता नहीं है। इस वजह से रायपुर में रात में भी ठंड का अहसास कम हो गया है। बिलासपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच ठंड कमजोर हो गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विभोग के असर से शुक्रवार को हल्की बारिश होने की सभांवना जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...