Durg News : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। फिर एक युवक ही हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा पंचशील नगर के खाली प्लाट में युवक की लाश मिली है।

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है।मृतक 30 – 35 साल का बताया जा रहा है।

हत्या की वारदात रात को अंजाम दिया गया हैघटना स्थल पर एक स्कूटी मिली है, जिस पर नंबर प्लेट नहीं है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जिस जगह युवक की हत्या की गई है वह खाली प्लाट है।

Exit mobile version