मणिपुर हिंसा में महिलाओं के साथ हुए कृत्य के खिलाफ दुर्ग NSUI का फूटा गुस्सा; PM और गृहमंत्री का फूंका पुतला

दुर्ग-भिलाई। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ घिनौने कृत्या के खिलाफ छात्र इकाई एनएसयूआई आक्रोशित नजर आ रही है। जिसके चलते आज दुर्ग एनएसयूआई के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। वहीं इस बीच एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने कहा कि “बीजेपी की कथनी और करनी में ज़मीन आसमान का फर्क है जहां एक तरफ यह सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ इतनी बड़ी घटना मणिपुर में घटित हुई है और प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी तरफ से कोई कारवाई नहीं की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड पर भी भाजपा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिसे एनएसयूआई कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और हम सड़कों पर उतरकर आक्रोश प्रकट करते रहेंगे।”

वही इसके साथ एनएसयूआई छात्र नेता अमन दुबे ने कहा कि मणिपुर की राजधानी से 35 किलोमीटर के अंदर ऐसी घटना हुई जिसका वीडियो अगर कोई सोशल मीडिया पर नहीं डालता तो शायद देश की जनता को इसका पता भी नहीं चलता कि महिलाओं के साथ वहां इतना अत्याचार हो रहा है। साथ ही उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ऐसा बयान कि ऐसी सैकड़ों घटनाए तो राज्य में हो चुकी है यह बिलकुल शर्मनाक है और ऐसी मौन सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस दौरान एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रवि साहू प्रदेश सचिव शिवांग साहू, दुर्ग जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गोल्डी कोसरे, देवेश सिंह राजपूत, अदनान कुरैशी, अहमद अली, विशु चौरे, चंदन, सुजल, मोहित, पुष्कर, मयंक, क्रिश, महेश, सतीश, मिथलेश प्रतीक, भागेश, अहिवारा विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश दास, डोमेंद्र, लकेश सिन्हा, गोविंद, रूपचन्द्, हर्ष, बंटी, अभिषेक चंद्राकर एवं अन्य एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...