भिलाई। सोशल साईट पर महिला की अश्लील वीडियों अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा धारा 67 ए आई.टी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि वार्ड 18 कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला भिलाई निवासी दयानंद साव 48 वर्ष फेसबुक में महिला की आश्लील वीडियो अपलोड कर दिया।
भारत सरकार गृह मंत्रालय के सीसीपीडब्लूसी योजना अंतर्गत बच्चों, महिलाओं से जुड़े सायबर अपराधों के नियंत्रण के लिए मंत्रालय के नई दिल्ली शाखा के एनसीआरबी पोर्टल में आम लोगों से इस तरह की शिकायतें आमंत्रित की जाती है। जिसकी समुचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वायरल करने की सूचना पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त शिकायत पर थाना सुपेला विवेचना मे लिया था। एसएसपी बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन, एएसपी संजय ध्रुव, भिलाई नगर सीएसपी आर. के. जोशी के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर आरोपी दयानंद साव को पकड़ा गया।
मार्च 2020 में अपलोड करना स्वीकार किया
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 07 मार्च 2020 को अपने इन्ड्रायड मोबाइल के जरिये फेसबुक में महिला सें जुड़ी अश्लील वीडियो अपलोड किया था। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश ध्रुव , सउनि दिनेश सिंह आदि का अहम योगदान रहा है।
