सोशल मीडिया के मदद से दुर्ग पुलिस ने मोबाइल लुटेरों को पकड़ा: चोरी करते इंस्टाग्राम में वीडियो हुआ था वायरल…दो आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट…12 मोबाइल, 1 टैब और वाहन जब्त

दुर्ग। पद्मनाभपुर पुलिस ने स्कूटी से घूम-घूमकर लोगों की रेकी कर मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन में मोबाइल चोरी करने गए थे। उनका एक वीडियो किसी ने इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया था। जिससे उनकी पहचान हो पाई। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 12 मोबाइल और एक टैब जब्त किया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन्हें लगातार मोबाइल लूट की शिकायतें मिल रही थी। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पद्मनाभपुर चौकी पुलिस व साइबर की टीम को मिलाकर एक विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान टीम को पता चला कि यह कार्य एक ही आरोपी का है। जो कि स्कूटर से घूमने के बाहने निकलते हैं। इस दौरान जो भी सुनसान क्षेत्र में मोबाइल लेकर टहलता हुआ दिखता है। उसका मोबाइल लूटकर या अन्य जगहों से चोरी करके भाग जाते हैं।

जांच के दौरान ही इंस्टाग्राम में इन चोरों का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें ये दोनों मोबाइल चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसीके आधार पर पुलिस ने समीर अली उर्फ छोटू (25 साल) निवासी शास्त्री चौक, केलाबाड़ी केजीएन चौक जाहिद एग्रोल दुकान के पास पदमनाभपुर और राहुल मेश्राम पिता हुलाश मेश्राम (23 साल) निवासी ओम नगर मन्नू किराना स्टोर्स के पास उरला थाना मोहन नगर जिला दुर्ग को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे दोनों स्कूटर सीजी 07 एल 0890 में घूमने निकलते हैं और लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

इन जगहों पर दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने बताया कि बीते 14 सितंबर को कलेक्टर बंगला सिविल लाईन पदमनाभपुर में और गत 7 अक्टूबर की रात 8.30 बजे, कसारीडीह सांई मंदिर जाने वाले रोड में, 8 अक्टूबर को रविशंकर स्टेडियम मोड़ के पास, फारेस्ट ऑफिस के पास, डॉ. आलोक दीक्षित क्लीनिक के पास पदमनाभपुर सहित दुर्ग क्षेत्र में कई जगह लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई स्कूटी सहित 12 मोबाइल 1 टैब को जब्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...