एक गिरफ्तारी ऐसी भी: दुर्ग पुलिस ने 19 साल पुराने वांरटी को किया अरेस्ट… कोर्ट के सामने किया पेश; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग में पुलिस द्वारा सभी वारंटियों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन और निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा पुराने बेम्यादी/स्थायी/गिरफ्तारी वांरट तामिली हेतु अभियान चलाया गया था।

19 साल पहले हुआ था वारंट जारी
19 वर्ष पुराना वारंटी हरेन्द्र सिंह नाग न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी जिला दुर्ग के अपराध (क्रंमाक 350/2005) शासन में स्थाई वारंटी विरूद्ध बलराम सोनी प्रकरण कंमाक (51/2010) थारा 324 भादवि के स्थायी वांरटी बलराम सोनी पिता स्व. परदेशी सोनी उम्र 62 साल निवासी चंद्रशेखर स्कूल के सामने पंचशील नगर दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) का वांरट प्राप्त हुआ था।

दुर्ग पुलिस ने बघेरा से पकड़ा
पुलिस अधीक्षक के विशेष अभियान के तहत थाना दुर्ग पुलिस द्वारा वांरटी के दिये गये पते पर कई बार पतासाजी किया गया। किन्तु वांरटी 15 वर्ष पूर्व अपने पंचशील नगर घर को बेचकर कही अन्यत्र जगह चला गयाथा। शुक्रवार को सूचना मिला की वांरटी बघेरा में रह रहा है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा टीम रवाना कर वांरटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में आरक्षक ललीत साहू, तिलोचन ठाकुर का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...