DURG BIG BREAKING: दुर्ग पुलिस ने इंटरनेशनल चोर गिरोह के दो आरोपी को पकड़ा… स्मृति नगर में व्यापारी के घर हुई थी लाखों की चोरी, 5 साल से भारत में दे रहे थे वारदात को अंजाम; पढ़िए ये रिपोर्ट

  • बांग्लादेश के मदरईपुर जिला के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
  • बांग्लादेश बॉर्डर दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हुई थी चोरी

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने दो बांग्लादेशी चोर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी काफी शातिर हैं। इन्होंने भिलाई के स्मृतिनगर निवासी और पेशे से व्यापारी सौरभ जैन के यहां 60 लाख से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

बांग्लादेश के मदरईपुर जिला के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोपी सुजान शेख (22 साल) और हेमंत खलीफा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बांग्लादेश के मदरईपुर जिला के रहने वाले हैं। ये लोग पिछले 5 साल से भारत के अलग-अलग जिलों में रहकर बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहे थे। स्मृति नगर में चोरी की घटना के बाद से दुर्ग पुलिस की टीम इनके पीछे थी। यहां चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बांग्लादेश चले गए थे। इनके मोबाइल सीडीआर से इनका पता निकाला गया।

बांग्लादेश बॉर्डर दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेश की पुलिस से संपर्क किया और उनकी मदद से दोनों आरोपियों पर नजर बनाए रखी। जैसे ही पुलिस को पता चला कि ये लोग फिर से इंडिया आ रहे हैं तो पुलिस ने इन्हें बार्डर में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। वहां से दोनों का ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें दुर्ग लाया जा रहा है। दुर्ग एसपी मंगलवार को मामले का खुलासा करेंगे।

स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हुई थी चोरी
स्मृति नगर सड़क 22 निवासी सौरभ जैन (33 वर्ष) स्मृति नगर चौकी में अप्रैल महीने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से 35 लाख से अधिक की चोरी हो गई है। उसने बताया कि वो अपनी पत्नी ऋचा को 6 अप्रैल 2023 की दोपहर कादंबरी नगर अपने ससुराल छोड़ने गया था। वहां से लौटकर अपने व्यापार में व्यस्त हो गया। जब रात 11 बजे अपने घर आया तो देखा की बेडरूम के खिड़की ग्रिल टूटी हुई थी। वहां से कुछ लोग घर के अंदर घुसे और बेडरूम में रखी अलमारी को तोड़कर जेवरात और नगदी सहित करीब 60 लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...