राजनांदगांव प्रेस क्लब की अच्छी पहल: 10 लाख के बीमा से लाभान्वित होंगे प्रेस क्लब के मेंबर्स…सामान्य सभा की बैठक में लगी मुहर, कल से खाता खोलने के लिए लगेगा कैंप

राजनांदगांव. प्रेस क्लब राजनांदगांव के सदस्य 10 लाख रूपये के बीमा से लाभांवित होंगे. आज प्रेस क्लब भवन में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है. प्रेस क्लब सदस्यों का पोस्ट आफिस में खाता खुलाया जाना है. इसके लिए कल 01 मई से प्रेस क्लब भवन में ही तीन दिवसीय शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है.
ज्ञात हो कि समय-समय पर प्रेस क्लब राजनांदगांव के सदस्यों लाभांवित कराने की पहल की जा रही है. पूर्व में सभी सदस्यों को भूमि आबंटन का लाभ भी दिया जा चुका है. प्रेस क्लब कॉलोनी निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.

आज प्रेस क्लब भवन राजनांदगांव कार्यालय में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रेस क्लब कॉलोनी में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ प्रेस क्लब के सदस्यों को 10 लाख रूपये के बीमा का लाभ देने एवं नये सदस्यों को लेकर सहमति ली गई, जिसमें सभी सदस्यों ने तीनों विषयों पर अपना पूर्ण समर्थन जताया है. इस बैठक में विशेष रूप से प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, सचिव अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा तथा प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित राजनांदगांव के डायरेक्टर के रूप में विशेष रूप से जितेन्द्र सिंह, कमलेश शिमनकर, किशोर सिल्लेदार, मोहन कुलदीप, मनोज चंदेल सहित प्रेस क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे.
0 आज से पोस्ट आफिस में खाता खुलवाने के लिए लगेगा शिविर
पे्रस क्लब के सदस्यों का पोस्ट आफिस में खाता खुलाया जाना है, जिसके लिए प्रेस क्लब भवन में 01 मई से 03 मई के बीच तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पोस्ट आफिस के डिप्टी पोस्ट मास्टर कमलेश तिवारी ने अपनी सहमति दे दी है. पोस्ट आफिस के कर्मचारी सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक अपना पूर्ण सहयोग देंगे. खाता खुलवाने के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों को दो फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है..

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...