भिलाई। दुर्ग पुलिस ने देश के एक बड़े ठग को गिरफ्तार किया है। दुर्ग पुलिस ने अलग-अलग राज्य के लगभग 100 साइबर फ्रॉड का केस सुलझाया है। मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।
5 करोड़ की ठगी
आरोपी ने देश भर में हजारों फ्रॉड का प्रयास किया और 100 से ज्यादा सफल फ्रॉड को अंजाम दिया है। कुल ठगी की रकम 5 करोड़ के करीब बताई जा रही है।
ऐसे करते थे ठगी
आरोपी ने 30 से ज्यादा कंपनियों का हुबहू फेक वेबसाइट बनाया था। फ्रेंचाइजी का झांसा देकर कई लोगों के साथ ठगी की गई है। ये कई हाई टेक टूल्स का इस्तेमाल भी करते थे। इस मामले का पूरा खुलासा आज शाम प्रेस कांफ्रेंस में दुर्ग पुलिस करेगी।