भिलाई में पकड़े गए IPL के सटोरिए: मोबाइल एप से लगा रहे थे सट्‌टा…एक-एक रन और विकेट के नाम पर लग रही थी बोली, कई इनपुट्स मिले

भिलाई। आईपीएल सट्टा का अवैध कारोबार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

सायबर सेल प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 6 न्यू ए क्वाटर नबर 1 पी में आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाने की शिकायत मिली थी।

पुलिस ने टीम बनाकर मकान में दबिश दिया। जहाँ से पुलिस ने सेक्टर 6 बी मार्केट भिलाई निवासी एम किशन राव 28 वर्ष और सेक्टर 6 एवेन्यू ए क्वाटर नंबर 1 बी बलजीत सिंह 38 वर्ष को पकड़ा गया।

दोनों आरोपी अपने मोबाइल फोन से criket line guru,mobail क्रिकेट लाइन और क्रिकेटलाइन नामक एप डाउन लोड कर वर्तमान भाव पता कर लखनऊ सुपर, दिल्ली केपिटल के बीच हो रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा लगते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।

आरोपियो के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल, नगदी 9900 रुपये जप्त किया है। कस कार्रवाई में उप निरीक्षक राजेश तिवारी,सऊनि पूर्ण बहादुर, आरक्षक अनिल सिंह रिंकू सोनी संतोष गुप्ता पन्ने लाल, शहबाज खान, जुगनू सिंह,अनूप शर्मा, शमीम खान का अहम योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...