भिलाई में पकड़े गए “गुंडे” फिल्म की तरह 2 चोर: पुलिस ने गिरफ्तार कर जब तस्वीर लेने कैमरा ऑन किया तो देने लगा स्माइल…

भिलाई। 2014 में एक फिल्म आई थी गुंडे। अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को बनाया था। फिल्म में दो हीरो थे, एक रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर। दोनों का नाम बिक्रम और बाला था फिल्म में। दोनों चोरी करते।

उन्हें किसी का डर नहीं। जब पकड़े जाते तो कोई शिकन भी नहीं। कोई चिंता भी नहीं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले में सामने आया है। गुंडे फिल्म की तरह रेलवे की प्रॉपर्टी चोरी करने वाले दो चोर को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है।

दोनों ने रेलवे पटरी काटकर चोरी की थी। पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो वह मुस्कुरा भी लगा। जब तस्वीर लेने कैमरा ऑन किया तब भी चेहरे पर मुस्कान लिए रखा था। पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज की फोटो में वह दिख भी रहा है।

कई धाराओं में कार्रवाई…
युवकों के खिलाफ धारा 41(1+4),379,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुरैना तिराहे के पास से वाहन सीजी 07 बी जेड 1892 को रोका गया। उसमें दो युवक सवार थे।

पूछताछ करने पर अपना नाम शीतला पारा हथखोज इंजीनियरिंग पार्क भिलाई 3 निवासी आदित्य कुमार सिंह 19 वर्ष, वार्ड 3 ग्राम अकलोरडीह भिलाई 3 शिव कुमार पाहन 23 वर्ष बताया।

टाटा वाहन योद्धा में 5 नग पटरी के टुकड़े, 1 गैस कटर,2 ऑक्सिजिन सिलेंडर बरामद हुआ। जिसकी कीमत 50 हज़ार रुपये आंकी गई है। उक्त वाहन को भी जप्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...