तालपुरी के परिजात कॉलोनी में क्या कर रहे थे 25 लड़के-लड़की? दुर्ग पुलिस मार रही थी कमरे में रेड, मिल गई 420 मामले में फरार आरोपी… कई लावारिस बाइक जब्त, चोरी की होने की आशंका; तस्वीरों में देखिये पूरी कार्रवाई

  • जांच में 14 लावारिस वाहन, 25 संदेही और 7 संदेहास्पद महिलाएं मिली
  • धारा 420 में फरार आरोपी ज्योति सोनी पकड़ाई

भिलाई। दुर्ग जिले के रिसाली क्षेत्र में तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के पारिजात में सुबह-सुबह दुर्ग पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस को इस कॉलोनी में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आज सुबह-सुबह 4:00 बजे से तालपुरी इंटरनेशन के परिजात कालोनी में ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस के 8 राजपत्रित अधिकारी, 15 थाना प्रभारी एवं 100 से अधिक जवानों ने सुबह 4 बजे से इंटरनेशन कालोनी के परिजात फ्लैट में जांच कार्यवाही की।

7 महिला समेत 25 से पूछताछ जारी
इस कार्रवाई में दुर्ग पुलिस ने 25 संदेहियो, 7 संदेहास्पद महिलाओं की जांच जारी है। पुलिस ने बताया क़ी, जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई में 14 लावारिस वाहन भी बरामद किए गए हैं। जिनके चोरी होने की संभावना है। जिसकी पतासाजी पुलिस के द्वारा की जा रही है।

संदिग्ध वाहन भी जब्त
इस कार्रवाई में समस्त दल बल के साथ सभी फ्लैट में सूक्ष्मता से जांच की गई, जांच के दौरान कई संदिग्ध जो बिना आईडी के एवं बिना थाने में सूचना दिए किराए में रह रहे थे। जिनके जांच थाना भिलाई नगर के द्वारा की जा रही है एवं अन्य संदिग्धों को पकड़ कर थाना भिलाई नगर में लाया गया है। जांच में कई वाहन ऐसे भी पाए गए हैं जिनका मालिक का अता पता नहीं लगा है। उन संदिग्ध वाहन को भी जब्त कर थाने में लाया गया है। जिसमे कार्यवाही जारी है।

फरार आरोपी पकड़ाई
जांच के दौरान थाना सुपेला की आरोपी ज्योति सोनी को पारिजात के फ्लैट में पूछताछ के दौरान पकड़ा गया है। जो कि धारा 420 के मामले में फरार चल रही थी और लुक छुप कर अपना पता बदल रही थी। जिसको थाना सुपेला में लाकर पूछताछ कर अग्रिम जांच कर कार्यवाही किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...