इस बार नहीं भाग पाया “ललित कबाड़ी”: दुर्ग पुलिस ने आधी रात मारी सरप्राइज रेड, आरोपी को नहीं लगी भनक… गोदाम में खपाया जा रहा था चोरी की गाड़ियां और अन्य चोरी किए गए लोहे; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के चर्चित “ललित” कबाड़ी के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने फिर कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने ललित कबाड़ी के गोदाम में देर रात 12 बजे के आस पास छापेमारी की कार्रवाई की है, इस बार फर्क यह रहा की हर बार की तरह ललित कबाड़ी मौके से इस बार फरार नहीं हो पाया। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग पुलिस ने कुरुद गोकुल धाम स्थित ललित कबाड़ी के गोदाम में छापेमारी की है। पुलिस ने यहां से तीन ट्रकों में चोरी का माल जब्त किया है। पुलिस ने ललित कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई जारी है।

एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने देर रात जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ललित कबाड़ी के गोदाम में छापा मारने के निर्देश दिए थे। इस बार इस कार्रवाई को काफी गोपनीय रखी गई थी ताकि हर बार की तरह इस बार भी ललित कबाड़ी फरार न हो जाये। एसपी के निर्देश पर एसीसीयू की टीम छापा मारने पहुंची। टीम ने देर रात जामुल पुलिस को भी बुलाया। इसके बाद दोनों पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की ।

पुलिस की टीम जब ललित कबाड़ी के गोकुल नगर जामुल स्थित गोदाम में अचानक पहुंची। तब टीम ने देखा कि वहां रात में गाड़ियों को काटने का काम चल रहा था। पुलिस को आता देख वहां खलबली मच गई। यहां गोदाम से अवैध रूप से रखा गया भारी मात्रा में भिलाई स्टील प्लांट का सरिया, रेलवे एवं अन्य उद्योगों से चोरी किए गए लोहे लोहा, एंगल और गाड़ियों के पार्ट्स को तीन ट्रकों मे लोड किया जा रहा था। इस पूरे कबाड़ को जिले से बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने पूरे अवैध कबाड़ को जब्त कर लिया है। इधर गोदाम में मौजूद ललित साहू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ललित कबाड़ी के यहां पुलिस ने कई बार बड़ी रेड मारी। उसके सुपेला और जामुल थाना क्षेत्र के कबाड़ के अड्डे को सील किया, लेकिन ललित कबाड़ी उनकी पकड़ में नहीं आता था। इस बार पुलिस ने इतने चुपचाप तरीके से रेड मारी की उन्हें वहां ललित कबाड़ी भी मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके सामने चोरी की लोहा काटकर उसे कबाड़ में तब्दील किया जा रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...