भिलाई में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का ग्रैंड वेलकम: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से किया स्वागत… युवा मोर्चा ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से किया अभिवादन

भिलाई। 15, जून को केंद्रीय राज्यमंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू का राजनांदगांव जिला प्रवास होना था। इस बीच भिलाई पॉवर हाऊस चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े, फूल माला, गुलदस्ते, ढोल नगाड़े आतिशबाजियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानते हुए उन्होंने कहा की जनता ने छत्तीसगढ़ सहित देश भर में भाजपा पर आशीर्वाद बनाए रखा और मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास की गाथा लिखेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से केंद्रीय राज्यमंत्री की जो जिम्मेदारी तोखन साहू को दी है, निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव और जिले की जनता की आवाज बनकर संसद में मुखर रहकर जनहित के कार्य करेंगे।

भिलाई आगमन पर स्वागत में जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, जिला मंत्री विजय जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक, कन्हैया सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्षगण अशोक गुप्ता, विजय शुक्ला, रूपराम साहू, भोला साहू, प्रेम साहू, सूरज साहू भाजयुमो जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, भाजयुमो मंडल अध्यक्षगण नवीन सिंह, मनीष पिपरोल, समीर अग्रवाल, सीएच प्रशांत, कृष्णा, आशुतोष तिवारी मौजूद थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शार्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...