बृजमोहन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा: विस अध्यक्ष रमन सिंह को सौंपा त्यागपत्र… फिलहाल बने रहेंगे मंत्री, सांसद बनने के बाद छोड़ी विधायकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ विधायक एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में बृजमोहन ने सांसद का चुनाव लड़ा। चुनाव में विशाल जीत पाने के बाद अब वो सांसद बा गए है। नियमों के तहत वो एक ही पद पर रह सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें, बृजमोहन प्रदेश में 8 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 24 जून से संसद के नए सत्र में शामिल होने बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली जाएंगे। इससे पहले मीडिया से इस्तीफे को लेकर बृजमोहन ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में सांसद का चुनाव लड़वाया है, तो सोच समझकर लड़ाया होगा। मुख्यमंत्री के अधिकारों में है कि वह वो 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं। यह कहकर बृजमोहन ने मंत्री पद पर बने रहने की अपनी इच्छा जता दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...