रिसाली आजाद मार्केट के शराब दुकान को हटाने की मांग: पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक महिला संगठनों ने विधायक ललित चंद्राकर को सौंपा ज्ञापन…

दुर्ग। रिसाली आजाद मार्केट में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक, महिला संगठनों ने आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निवास स्थान पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मार्केट स्थित शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की। महिला संगठनों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि, रिसाली जोहार चौक आजाद मार्केट स्थित विदेशी शराब दुकान जो मेन मार्केट में स्थित है, जहां पर आमजनों का जन आवश्यकता की समान हेतु मार्केट पर बच्चे महिला, बुजुर्ग, लोगों का आना जाना दिन भर लगा रहता है व शाम के समय आसमाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाने और नसे में अपशब्दों का प्रयोग करते रहते हैं। जिससे माताओं, बहनों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आशीष नगर वार्ड 25पार्षद मनीष यादव ने बताया कि शराब दुकान मेन मार्केट पर होने के कारण सभी वर्गों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा क्षेत्र का माहौल खराब होते जा रहा है बड़ो के साथ साथ छोटे छोटे बच्चे आज नशा के गिरफ्त में आ रहे हैं। शराब दुकान को हटाने का यह बहुप्रतीक्षित मांग है कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया था इसको तत्काल हटाने की आवश्यकता है इसके लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को आज मेरे नेतृत्व में ज्ञानप सौंपा गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एकता महिला मंडल -शकुंतला यादव , डायरेवटर स्वयंसिद्धा डॉ. सोनाली चक्रवर्ती , ओजस महिला मंडल-ललिता सिंह , प्रतिमा सिन्हा, सुषमा सिंह, सरोज तहँगुरिया,रंजना सूरज,रत्ना दुफारे बिंदु नायक ,गीता किरीट मिठीया व बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप केस : सौरभ चंद्राकर 8 दिन...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का सामना कर रहे सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत ने 8 दिन की CBI रिमांड पर...

8 बच्चों की मौत, 5 अब भी लापता :...

बिलासपुर। रायपुर के घरौंदा सेंटर में आठ बच्चों की मौत और पांच बच्चों के लापता होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख...

अमित जोगी के वीडियो पर भड़के MLA राजेश मूणत...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।...

राहुल गांधी को विजय शर्मा की सीधी चुनौती :...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करने वाले राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने साथ...