बॉम्बे आवास में दुर्ग पुलिस ने सुबह 4 बजे मारी रेड: कई संदिग्ध, कपल भी मिले… 250 से अधिक जवान के साथ ASP संजय ध्रुव ने की कार्रवाई, कई फरार आरोपी गिरफतर; देखिये VIDEO

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने तालपुरी के पारिजात कॉलोनी में रेड मारने के बाद छापेमारी की एक और बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के बॉम्बे आवास उरला में जहां 2000 से अधिक मकान है। इसमें आज दुर्ग पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग के माध्यम से आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को चेतावनी दी। आपको बता दें, बांबे आवास में सस्ती दरों पर मिले मकान की वजह से यहां असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों का जमावड़ा होता है। इसी वजह से इनके खिलाफ पुलिस ने यह अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आज सुबह-सुबह 4:00 बजे से बांबे आवास उरला मोहन नगर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद सरप्राइस चेकिंग की गई।

देखिये VIDEO :-

जारी रहेगा सरप्राइज चेकिंग: ASP
इस सरप्राइज चेकिंग में भारी पुलिस बल के साथ सुबह 4 बजे दुर्ग पुलिस जांच में निकली इस टीम ने 7 राजपत्रित अधिकारी, 17 निरीक्षक, 250 जवान शामिल थे। शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संजय ध्रुव ने लोगों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराए में मकान नहीं देने की हिदायत दी गई। किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अनजान व्यक्तियों के इस क्षेत्र में नजर आने पर भी पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आगे बताया कि, ऐसे ही सरप्राइज चेकिंग जारी रहेगा कई और कॉलोनी टारगेट में है। जहां रेड की कार्रवाई की जाएगी।

13 से अधिक संदिग्ध पकड़ाएं
पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा गठित की गई टीम में 8 राजपत्रित अधिकारी, 18 थाना प्रभारियों के साथ 250 से अधिक जवान शामिल हुए। बांबे आवास, मोहन नगर में चेकिंग के दौरान 13 से अधिक संदिग्ध पकड़ाएं जिसमे 8 आदतन चोर, 3 शराब कोचिए, वारंटी, गुंडे बदमाश गिरफ्तार किए गए है। सरप्राइस चेकिंग में 6 संदीग्ध वाहन भी जब्त हुए है। जिसमे 4 चोरी के वाहन शामिल है। इस कार्रवाई में स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव संपूर्ण कार्रवाई में मौजूद रहे।

307 का फरार आरोपी गिरफ्तार
सरप्राइस चेकिंग के दौरान थाना मोहन नगर के धारा 307 के फरार आरोपी को भी बॉम्बे आवास से गिरफ्तार किया गया। धारा 354 का वारंटी भी इस सरप्राइस चेकिंग अभियान में पकड़ाया। उपरोक्त सरप्राइस चेकिंग अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर, डीएसपी क्राइम राजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक संजय पुंढीर, डीएसपी विनोद मिंज, डीएसपी हेड क्वार्टर मणि शंकर चंद्रा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्र सहित अन्य थाना प्रभारी 250 से अधिक पुलिस जवान उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...