वॉटरफाल में गिरे शिक्षक की 24 घंटे बाद मिली लाश: पिकनिक मनाने देवपहरी वॉटरफाल में गए थे तीन दोस्त… तेज बहाव में बह गया था टीचर… SDRF की टीम ने कई घंटों बाद निकाला शव

कोरबा। कोरबा के देवपहरी वॉटरफाल में बहे शिक्षक की लाश बरामद हो गई हैं। वाटरफाॅल में पानी का तेज बहाव होने के कारण पुलिस ने बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया था। एसडीआरएफ की टीम पानी में बहे शिक्षक की तलाश कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद टीम ने शिक्षक की लाश बरामद कर ली। आपको बता दे कि एक दिन पहले मृतक शिक्षक अपने तीन दोस्तों के साथ जांजगीर जिला से देवपहरी पर्यटन स्थल घुमने पहुंचा था, जहां पैर फिसलने से वह वाटरफाॅल की गहराई में लापता हो गया था। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि नगर सेना, गोताखोरों की टीम के साथ-साथ बिलासपुर की SDRF की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई थी। 24 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव गहरे भंवर में फंसा हुआ था, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है।

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के रहने वाले, आयुष जैन (25 वर्ष), लक्ष्मीकांत शर्मा (45 वर्ष) और सत्यजीत राहा ​​​​​​(55 वर्ष) पिकनिक मनाने के लिए 21 जुलाई को देवपहरी जलप्रपात पहुंचे थे। इनमें से सत्यजीत राहा अकलतरा में किसी स्कूल में टीचर थे। यहां पहुंचने पर तीनों ने खाना खाया, फिर तीनों ने प्लान बनाया कि पानी को पार कर वे वॉटरफॉल के बीच में बने वॉच टावर में जाकर बैठेंगे।

दोपहर के करीब 12 बजे तीनों ने पानी को पार करना शुरू किया, लेकिन उसी समय पानी का बहाव तेज हो गया और तीनों बीच में ही फंस गए। तीनों किसी तरह वहां से निकलना चाहते थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उसी दौरान तेज बहाव में सत्यजीत राहा बह गए, जबकि आयुष और लक्ष्मीकांत वहां पानी में ही पत्थर के सहारे खड़े रहे।

अपने साथी को बहता हुआ देख आयुष और लक्ष्मीकांत ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बचा नहीं सके। इसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू किया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी, फिर नगर सैनिक मौके पर पहुंचे और दोनों को रेस्क्यू किया।

उधर, टीचर की तलाश भी गोताखोरों ने शुरू कर दी, लेकिन शुक्रवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस ने टीचर के परिजनों को इस बात की खबर दी थी। जिसके बाद से वे भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार देर शाम सत्यजीत राहा की लाश बरामद हुई, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...