दुर्ग पुलिस ने खोज निकाले 170 गुम मोबाइल: SP जितेंद्र शुक्ला ने लौटाया असली मालिकों को उनका मोबाइल… करीबन 35 लाख रूपए थी सभी मोबाइलों की कीमत

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने आज गुम हुए 170 मोबाइलों को उनके असली मालिकों को लौटाया हैं। जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार आवेदकों द्वारा रिपोर्ट थानो में दर्ज कराई जा रही है, जिस पर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से) द्वारा गुम मोबाईलों की पतासाजी कर आवेदकों के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त है। अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) ऋचा मिश्रा, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में प्रभारी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2023-2024 के गुम हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 170 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों, जुमला कीमती तकरीबन 35 लाख रूपये का बरामद किया गया, जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस के सोशल एकाउन्ट (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी, जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, कार्यालय सेक्टर 3 भिलाई से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...