दुर्ग पुलिस ने इंटर डिस्ट्रिक्ट गाड़ी चोर गिरोह पर कसा शिकंजा: दो आरोपियों को पकड़ा… 6 बाइक जब्त; जानिए कैसे हुआ मामला का खुलासा?

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अंतर जिला वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसा है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 मोटर सायकल जिसकी कीमत तकरीबन 3.50 लाख रूपए आंकी जा रही है। दुर्ग पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी। जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे।

जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ.अनुराग झा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आशीष बंछोर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) विष्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक केषव कोषले, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा एवं थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक मनोज प्रजापति के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्रवाई हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि सेक्टर 02 निवासी किशन देवांगन नंदनी रोड में चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा है कि सूचना पर टीम द्वारा किशन देवांगन को नंदनी रोड़ में घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर सब्जी मार्केट पावर हाउस, पावर हाउस ब्रिज के नीचे, कुरूद सब्जी बाजार, तेलीबांधा रायपुर, भिलाई 03 चरोदा क्षेत्र से अलग-अलग समय में 5 नग मोटर सायकल चोरी करना, जिसे अलग-अलग जगहों पर छीपाकर रखना बताया। जिससे आरोपी के निशान देही पर 5 मोटर सायकल विभिन्न कंपनियों का बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।

इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला निवासी शेखर विष्वकर्मा सेक्टर 06 ए मार्केट के पास चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा है कि सूचना पर शेखर विश्वकर्मा को मोटर सायकल के घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन के संबंध में को वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया विस्तृत पूछताछ करने पर जुबली पार्क सेक्टर 06 से तकरीबन 01 वर्ष पूर्व चोरी करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीव्ही 0124 को जब्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. सगीर खान, चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिंकू सोनी, भावेष पटेल, राकेष अन्ना, अजय गहलोत, राकेष चौधरी थाना छावनी से प्र.आर.जषपाल सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...