दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कसी नकेल: 4 दिनों में अलग-अलग मामले में 4 आरोपी अरेस्ट… 250 पौवा शराब जब्त, एक के पास से धारदार चाकू भी मिला

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग-भिलाई में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। तीन दिन के अंदर दुर्ग पुलिस ने फिर से दो अलग-अलग मामलों में 100 से अधिक देशी पौवा शराब जब्त किया है। मंगलवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि परसदा गांव, कुम्हारी का मोहन ठाकुर उम्र 44 साल अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम परसदा शीतला तालाब के पास, कुम्हारी में घेराबंदी कर आरोपी मोहन ठाकुर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 90 पौवा शराब जिसकी कीमत 10,800 रूपये और चाकू जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट धारा 34 (2) और आर्म्स एक्ट 25 के अन्तर्गत थाना कुम्हारी में कार्रवाई कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सुपेला में भी एक आरोपी अरेस्ट
सुप्ला थाना की पुलिस ने लक्ष्मी मार्केट सुपेला में अवैध तरीके से शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पॉलिडे ने बतायाकि, गुरुवार को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि दिलीप चौहान उर्फ टकला नाम का व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट चबूतरा के पास सुपेला में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबीर द्वारा बताये मौके पर रेड कार्रवाई किया गया और संदेही दिलीप चौहान उर्फ टकला को घेराबंदी कर पकडा गया। संदेही के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में रखे 30 पौवा देशी शराब कीमती 2800 रूपये मौके पर जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

सोमवार को पुलिस ने दो और लोगों को किया था गिरफ्तार
सोमवार को पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों से दो अवैध शराब बिक्री करने वालों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों मामलों में दुर्ग पुलिस ने 127 पौवा देशी शराब जब्त किया है। 22 अप्रैल सोमवार को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि नीरज साव उम्र 21 वर्ष निवासी हाजीपुर बिलौर थाना बाढ़ जिला पटना बिहार और वर्तमान पता मकान न. 36 गौसिया मस्जिद के पीछे अटल आवास अर्जुन नगर भिलाई जवाहर नगर की ओर से काले रंग की स्पेलेण्डर प्लस बाइक में सामने में एक सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब लेकर आ रहा है। सोमवार को ही नेवई पुलिस को सूचना मिली की नेवई बस्ती लक्ष्मी पशु आहार के सामने सोहन माण्डले नाम का व्यक्ति शराब बिक्री करने जा रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला नेवई के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं गवाहों के साथ मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी सोहन माण्डले उम्र 60 साल निवासी नेवई बस्ती को पकड़ा गया।

पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...