दुर्ग में नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आ कर कर ली थी आत्महत्या: पति आए दिन शराब के नशे में करता था गाली-गलौज और मारपीट… 96 गुरुवार के बाद आरोपी पति को पुलिस ने किया अरेस्ट

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से दहेज़ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में नवविवाहिता ने प्रताड़ित होकर फिनाईल पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। मृतिका के घर वालों का आरोप है कि, उसेक पति ने उसे इतना तंग किया की वो मौत को गले लगाने के लिए मजबूर हो गई। आत्महत्या करने के अलावा उसके पास कोई और रास्ता नहीं बचा। मोहन नगर थाने की टीम ने आरोपी पति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के ठीक 96 गुरुवार यानि 96 हफ्ते बाद अरेस्ट कर लिया है।

दुर्ग पुलिस के अनुसार, गुरुवार 16 जून 2022 को रीना साहू, पति चैतराम साहू, उम्र 22 साल, निवासी गैंदा डबरी मोहन नगर जिला दुर्ग ने फिनाईल पीकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 जा. फौ. कायम कर जांच शुरू की थी। जांच दौरान मृतिका रीना साहू के पति चैतराम साहू के द्वारा आये दिन शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट करने और दहेज की मांग करने की बात सामने आई। जिससे प्रताड़ित होकर रीना साहू ने फिनाईल पीकर आत्महत्या करलिया।

इस मामले में डर्फ SP समेत उच्च अधिकारियों को केस के बारे में जानकारी दी गई। मोहन नगर TI आकांक्षा पाण्डेय (रापुसे) द्वाराइस मामले में IPC की धारा 304 (बी) जोड़ कर जांच शुरू की गई। आरोपी को पकड़ने टीम रवाना किया गया।करीबन 2 साल बाद 25 अप्रैल गुरुवार को ही को आरोपी पति चैतराम साहू, पिता हेमलाल साहू, उम्र 25 साल, निवासी गेंदा डबरी मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग पेश किया गया और ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...