भिलाई में कबाड़ी पर दुर्ग पुलिस का एक्शन: चोरी के लोहा के साथ गिरफ्तार… कबाड़ियों और ट्रक ड्राइवरों का बड़ा नेटवर्क? BSP का भी लोहा मिला

दुर्ग-भिलाई। भिलाई दुर्ग पुलिस ने क्षेत्र के कबाड़ी सुरेश पाण्डेय उर्फ पाण्डेय कबाड़ी को चोरी के लोहा के साथ पकड़ लिया है। इस बार पाण्डेय कबाड़ी को ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन और स्टील चैंबर के सदस्यों ने मिलकर गिरफ्तार कराया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराएंगे। भिलाई के लोहा व्यापारी और बीटी एसोसिएट के संचालक विपिन त्रेहान ने बताया कि उनकी गाड़ी से लोहे की बड़ी प्लेट चोरी हुई थी।

जब उन्होंने इसकी जांच की, तो वह प्लेट पाण्डेय कबाड़ी के गोदाम में मिली। उन्होंने यह भी बताया कि उसके पास लोहा व्यापारी दीपक के बीलेट्स और बृजमोहन का पिग आयरन भी जब्त किया गया है, जो पहले से चोरी हो चुका था। विपिन ने बताया कि इन कबाड़ियों और ट्रक ड्राइवरों का एक बड़ा नेटवर्क है। ये लोग ट्रक ड्राइवरों के साथ सेटिंग करके रखते हैं।

जब ड्राइवर बीएसपी से लोहा लोड करके आता है, तो रास्ते में एक-दो प्लेट कबाड़ियों के पास उतार देता है। उन्होंने बताया कि उनकी कुछ लोहे की प्लेट्स रसमड़ा से ट्रक में लोड हुई थीं। जब वे भिलाई में अनलोड हुईं, तो उन्होंने देखा कि ट्रक से एक से दो सरिया गायब थीं। उन्होंने लोडिंग और अनलोडिंग की तस्वीरों का मिलान किया, जिससे संदेह और बढ़ गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...

पिता ने किया जीवित बेटी का पिंडदान : मुस्लिम...

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक पिता द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...